
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘मौनी अमावस्या’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- लोक आस्था के पावन पर्व मौनी अमावस्या की आप सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सूर्य भगवान की स्वर्णिम किरणें सभी के जीवन को शांति व सुख-समृद्धि से प्रकाशित करें, मेरी यही मंगलकामना है।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने मौनी अमावस्या महाकुम्भ के दूसरे अमृत स्नान की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य व लोक आस्था के पावन महापर्व मौनी अमावस्या की विशेष रूप से मान्यता है। यदि कोई श्रद्धालु मां गंगा व यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करता है, तो उसके पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- प्रयागराज में आयोजित ये महाकुम्भ भारत की अद्भुत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि “मौनी अमावस्या” पर द्वितीय अमृत स्नान का यह पर्व सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कारों और आस्था का महासंगम है।