
देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व गृहमंत्री व उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, भारत रत्न से अलंकृत पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन।

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने पं. गोविंद बल्लभ पंत जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्र के उत्थान हेतु पं. गोविंद बल्लभ पंत जी का अतुलनीय योगदान चिरस्मरणीय है। उन्होंने देशवासियों से पं. गोविंद बल्लभ पंत जी के पद चिन्हों पर चलने की बात कही।
उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म 10 सितंबर, 1887 को हुआ था। वह भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक थे। 7 मार्च 1961 को उनका निधन हो गया था। देश के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान को युगों-युगों तक याद किया जाएगा।