
देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं। वे अपने वार्ड के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।
पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे अपने वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के सभी प्रयास कर रही हैं। इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास को लेकर कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जायेगा।
वहीं वंशिका सोनकर अपने वार्ड में स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान दे रही हैं। इसी के चलते उन्होंने हाल ही में वार्ड की कईं नालियों की साफ-सफाई करवाकर भारी मात्रा में नालियों में फंसा कचरा बाहर निकलवाया। इसी प्रकार उन्होंने वार्ड में चॉक हो चुके सीवरेज की सफाई भी करवाई।
पार्षद वंशिका सोनकर ने जनता के हित को ध्यान में रखते हुए वार्ड में पानी की नई पाइप लाइन बिछवाने के साथ ही नालियों का निर्माण भी करवाया। वहीं वार्ड को रोशनी से जगमगाने के लिए उन्होंने वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइटों को बदवाकर नई लाइटों को लगवाया। यही नहीं क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगवायें।
यदि पार्षद वंशिका सोनकर की तत्परता की ही बात की जाए तो वे क्षेत्र की जनता की एक आवाज पर चली आती हैं। वे अपने स्तर से जनता की समस्याओं का समाधान करने का पूर्ण प्रयास करती हैं। वहीं वे वार्ड की जनता का दुख-दर्द बांटती हुई भी नजर आती हैं। वंशिका सोनकर के वार्ड का पार्षद बनने के बाद इंदिरा कॉलोनी की जनता ने काफी राहत महसूस की है। क्षेत्रवासी उनकी जमकर प्रशंसा करते व उन्हें आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।